Bihar Board Inter Result 2023: बिहार बोर्ड कक्षा 10वी, 12वी का रिजल्ट इस तरह चेक करें

Bihar Board Inter Result 2023: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) द्वारा प्रतिवर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। इन परीक्षाओं में राज्य के लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं। जैसा कि इस बार भी परीक्षा का आयोजन 01 से 11 फरवरी 2023 तक पूरा किया जा चुका है। परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार “बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023” जानना चाहते हैं, जो कि 15 से लेकर 20 मार्च 2023 के बीच रिलीज किया जाएगा। आप सभी उम्मीदवारों के लिए परिणाम से पहले ही विज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा। तो आप सभी इस लेख पर बने रहकर परिणाम से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

Bihar Board Inter Result 2023 Details

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षाओं का आयोजन राज्य स्तर पर किया जाता है, जिसमें ऑफलाइन माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा परीक्षाएं पूरी की जा चुकी है। परीक्षा पूरी करने वाले सभी उम्मीदवार अब परीक्षा परिणाम जानना चाहते हैं, जो की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिलीज किया जाएगा। परिणाम जारी हो जाने पर सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन क्रमांक, रोल नंबर और सुरक्षा कोड की सहायता लेते हुए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। जिसका संपूर्ण विवरण आप यहां पर चेक कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड इंटर परिणाम कब जारी होगा?

बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड में अध्ययन कर रहे सभी उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि आप सभी की परीक्षाओं का आयोजन पूरा हो जाने पर आपके लिए परिणाम के इंतजार को समाप्त करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट द्वारा विज्ञापन जारी किया गया है। इस विज्ञापन के अनुसार आप का परिणाम 15 से 20 मार्च 2023 के बीच कभी भी जारी हो सकता है। इसीलिए आपको पहले से ही अधिसूचना के माध्यम से समय और दिनांक का विवरण उपलब्ध कराया जाएगा। तो आप सभी हमारे लेख से जुड़े रहकर इसका विवरण प्राप्त करते रहेंगे।

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें?

बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप सभी के लिए नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परिणाम प्राप्त होगा जो कुछ इस प्रकार है-

  • बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.biharboardonline.com पर जाएं ।
  • आधिकारिक पोर्टल का होम पेज प्रदर्शित होगा जहां पर आप रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
  • यहां पर नवीन अपडेट में, बिहार इंटर परीक्षा परिणाम 2023 लिंक पर जाएं।
  • नया लॉगइन पेज उपलब्ध हो जाएगा। जहां पर मांगी गई जानकारी जैसे आवेदन क्रमांक, रोल नंबर और सुरक्षा कोड दर्ज करें।
  • सभी प्रकार की जानकारी जमा हो जाने के उपरांत आप सबमिट करें।
  • छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम में दर्ज जानकारी

सभी उम्मीदवार जो की परीक्षा परिणाम जानना चाहते हैं, वह आधिकारिक पोर्टल पर अपना रिजल्ट चेक करते हुए नीचे दिए गए बिंदुओं के आधार पर जानकारी देख सकेंगे-

  • बोर्ड का नाम
  • छात्र का नाम
  • छात्र के पिता का नाम
  • जन्म तिथि
  • रोल नंबर
  • सभी विषयों में प्राप्तांक
  • एग्जामिनेशन कंट्रोलर के हस्ताक्षर

बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यह है – http://www.biharboardonline.com

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम कब जारी होगा?

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 15 से 20 मार्च 2023 तक रिलीज किया जा सकता है।

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा रिजल्ट किस माध्यम से जारी किया जाएगा?

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किया जाएगा।

Leave a Comment

Join Whatsapp