February Kisan Karj Mafi List: किसान कर्ज माफ़ी की नई लिस्ट जारी, यहाँ देखें अपना नाम

February Kisan Karj Mafi List 2023: उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक सहायता करने हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है उसी प्रकार से इस वर्ष सभी किसानों का ऋण माफ करने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा एक महत्वकांक्षी कदम उठाया जा रहा है जिसके द्वारा निजी एवं सरकारी बैंकों से ऋण लेने वाले सभी किसानों का ₹100000 का ऋण माफ किया जाएगा |

अगर आप भी उत्तर प्रदेश राज्य के स्थाई निवासी किसान हैं और आपने कृषि की आपूर्ति हेतु किसी भी बैंक से ऋण लिया है तो आपके लिए बड़ी ही खुशी की खबर है क्योंकि इस वर्ष उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा फरवरी किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 को जारी किया गया है जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य के लगभग 3600000 किसानों को लाभ प्रदान किया जाएगा। फरवरी किसान कर्ज माफी लिस्ट में नाम दर्ज होने के पश्चात आपको प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा जिसके पश्चात आप इस प्रमाण पत्र को बैंक में दिखाकर अपना ऋण माफ करवा सकते हैं।

February Kisan Karj Mafi List

हमारे देश की 70% आबादी कृषि कार्य पर निर्भर है लेकिन कई बार कृषि कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री जैसे कि बीज, खाद, दवाईयां आदि की आपूर्ति हेतु कृषकों को निजी या प्राइवेट बैंकों से लोन लेना पड़ता है लेकिन कई बार प्राकृतिक आपदा या फिर किसी अन्य कारण से कृषि के नष्ट होने के पश्चात कृषक इन बैंकों के ऋण को माफ नहीं करवा पाते हैं और उनके सामने आत्महत्या जैसी स्थिति बन जाती है जिसके कारण इन्हीं समस्याओं का निवारण करने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा सभी कृषक को सहायता प्रदान करने हेतु फरवरी किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 को जारी किया गया है |

फरवरी किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 का मुख्य उद्देश्य

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा जारी की गई फरवरी ऋण मोचन लिस्ट का मुख्य उद्देश्य सभी छोटे एवं सीमांत किसानों द्वारा लिया गया बैंक का ₹100000 का ऋण माफ करना है। यूपी राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष चयनित छोटे एवं सीमांत किसानों का ऋण माफ करने हेतु कर्ज माफी योजना के अंतर्गत लाभार्थी सूचियों को जारी किया जाता है |

उसी प्रकार से इस माह भी उत्तर प्रदेश राज्य के लगभग 3600000 किसानों का ऋण माफ किया जा रहा है जिसके अंतर्गत फरवरी माह की लिस्ट जारी की जा चुकी है इस लिस्ट में सभी किसानों का नाम दर्ज होगा उन सभी के लिए ₹100000 का ऋण माफ करवाने के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा जो कि आप सभी भी इस लिस्ट में नाम चेक कर ऋण माफ करवा सकते हैं।

फरवरी किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 हेतु लाभ और पात्रता

  • केवल उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी कृषक ही फरवरी किसान कर्ज माफी लिस्ट के अंतर्गत आवेदन करने हेतु पात्र हैं।
  • किसान कर्ज माफी लिस्ट की सहायता से उत्तर प्रदेश राज्य के किसानों का ₹100000 तक का ऋण माफ किया जाएगा।
  • 5 एकड़ से अधिक कृषि योग्य भूमि वाले कृषक इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकते हैं।
  • जिन सभी किसानों ने 25 मार्च 2016 से पहले बैंकों से ऋण लिया था सिर्फ उन्हीं किसानों का ऋण माफ किया जाएगा।
  • किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत यूपी राज्य सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया जिसके अंतर्गत आप सभी किसी भी समस्या का निदान पा सकते हैं।
  • इस योजना के माध्यम से छोटे एवं सीमांत किसान कृषि में रुचि लेंगे और उन्हें कृषि करने के लिए प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है।

फरवरी किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 चेक करने हेतु आवश्यक दस्तावेज

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा जारी की गई फरवरी किसान कर्ज माफी लिस्ट के अंतर्गत नाम चेक करने वाले सभी किसानों के पास नीचे दिए गए दस्तावेजों का होना आवश्यक है:-

  • आवेदक किसान का आधार कार्ड
  • भूमि से जुड़े दस्तावेज
  • आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र बैंक में खाता मोबाईल नंबर,
  • पासपोर्ट साईज फोटो

फरवरी किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 कैसे चेक करें?

  • फरवरी किसान ऋण माफी लिस्ट चेक करने के लिए सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पर जाना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के दौरान आप सभी की स्क्रीन पर होम पेज प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब होम पेज पर आपके लिए “ऋण मोचन स्थिति” का विकल्प दिखाई देगा उस विकल्प पर क्लिक करें।
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात आप सभी के सामने एक नई विंडो प्रदर्शित होगी।
  • आप सभी उम्मीदवार इस विंडो पर कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज करें जैसे कि खाता नंबर , जिला, शाखा आदि।
  • सभी जानकारियों को सही-सही भरने के पश्चात नीचे दिए गए सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार से आप सभी की स्क्रीन पर ऋण मोचन स्थिति का पेज खुलेगा जिसमें आपको किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम प्रदर्शित होगा।

इस लिस्ट के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य के जिन सभी छोटे एवं सीमांत किसानों का ₹100000 का ऋण आता है उन सभी पात्र किसानों का संपूर्ण ऋण माफ किया जाएगा। यूपी राज्य सरकार द्वारा जारी की गई ऋण मोचन लाभार्थी सूची का लाभ गन्ने की फसल, फलो के साथ अन्य पारंपरिक खेती करने वाले किसान 5 एकड़ या फिर उससे कम कृषि योग्य भूमि वाले किसानों को प्रदान किया जाएगा।

किसान कर्ज माफ़ी योजना के अंतर्गत कितना कर्ज माफ़ किया जायेगा?

किसान कर्ज माफ़ी योजना के अंतर्गत 10 लाख तक का कर्ज माफ़ किया जयेगा |

Leave a Comment

Join Whatsapp