MP Forest Guard Online Form 2023 Kaise Bhare: मध्य प्रदेश व्यापम द्वारा प्रत्येक वर्ष समय-समय पर बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु विभिन्न प्रकार की भर्तियों का आयोजन किया जाता है उसी प्रकार से इस वर्ष भी कक्षा 10वीं पास सभी अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है क्योंकि इस वर्ष एमपी फॉरेस्ट गार्ड ऑनलाइन फॉर्म 2023 के अंतर्गत वन विभाग में 1772 फ़ॉरेस्ट गार्ड, 140 फ़ील्ड गार्ड सहित 2112 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिसमें से 200 रिक्त पद जेल प्रहरी के भी सम्मिलित हैं।
एमपी फॉरेस्ट गार्ड एक राज्यस्तरीय भर्ती है जिसके अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य के सभी स्थाई निवासी उम्मीदवार सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं। एमपीपीईबी के द्वारा इस भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया का प्रारंभ 25 जनवरी 2023 से कर दिया गया है और सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम के जरिए 8 फरवरी 2023 तक सफलतापूर्वक आवेदन पत्र जमा करा सकते हैं। इस भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया में सम्मिलित होने के पश्चात सभी उम्मीदवारों की परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर लिखित रूप में 11 मई 2023 से आयोजित की जाएगी |
भर्ती संगठन | मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (एमपीपीईबी) |
पोस्ट नाम | वन रक्षक, फील्ड गार्ड, जेल वार्डर (प्रहरी) |
रिक्त पद | 2112 |
वेतन/वेतनमान | रु. 19500- 62000 / – |
नौकरी करने का स्थान | मध्य प्रदेश (एमपी) |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 8 फरवरी 2023 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
श्रेणी | सरकारी नौकरी |
आधिकारिक वेबसाइट | peb.mp.gov.in |
- फॉरेस्ट गार्ड ऑनलाइन फॉर्म 2023 हेतु रिक्ति विवरण
- फॉरेस्ट गार्ड ऑनलाइन फॉर्म 2023 हेतु महत्वपूर्ण तिथियां
- फॉरेस्ट गार्ड ऑनलाइन फॉर्म 2023 हेतु शैक्षणिक योग्यता
- फॉरेस्ट गार्ड ऑनलाइन फॉर्म 2023 हेतु आयु सीमा
- फॉरेस्ट गार्ड ऑनलाइन फॉर्म 2023 हेतु चयन प्रक्रिया
- फॉरेस्ट गार्ड ऑनलाइन फॉर्म 2023 हेतु आवेदन शुल्क
- फॉरेस्ट गार्ड ऑनलाइन फॉर्म 2023 को कैसे भरें?
- एमपी फॉरेस्ट गार्ड ऑनलाइन फॉर्म 2023 भरने हेतु आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
- एमपी फॉरेस्ट गार्ड ऑनलाइन फॉर्म भरने हेतु आवेदन प्रक्रिया को कब से प्रारंभ किया गया है ?
फॉरेस्ट गार्ड ऑनलाइन फॉर्म 2023 हेतु रिक्ति विवरण
मध्यप्रदेश राज्य में वन विभाग के अंतर्गत वनरक्षक क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती हेतु हजारों रिक्तियों को जारी किया गया है जिसका संपूर्ण विवरण अलग-अलग पद के सबसे नीचे प्रदान किया गया है:-
- वन रक्षक :- 1772
- फील्ड गार्ड :- 140
- जेल प्रहरी :- 200
- संपूर्ण – 2112
- Also Read: CRPF Bharti Form: 12वी पास वालो के लिए बम्पर भर्ती, 31 जनवरी 2023 तक भरें फॉर्म
- Also Read: UPSRTC Recruitment 2023: 12वी पास वालों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ऑफिसियल नोटिफिकेशन हुआ जारी
फॉरेस्ट गार्ड ऑनलाइन फॉर्म 2023 हेतु महत्वपूर्ण तिथियां
मध्य प्रदेश व्यापम द्वारा जारी की गई फॉरेस्ट गार्ड भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभिक एवं अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है इसकी जानकारी आपको नीचे दी गई तालिका के माध्यम से प्रदान की गई है:-
एमपी वन रक्षक पंजीकरण प्रारंभ तिथि: 25/01/2023
एमपी वन रक्षक पंजीकरण अंतिम तिथि: 08/02/2023
एमपी वन रक्षक वेतन परीक्षा शुल्क अंतिम तिथि: 08/02/2023
मप्र वन रक्षक सुधार अंतिम तिथि: 13/02/2023
एमपी वन रक्षक परीक्षा प्रारंभ तिथि: 11/05/2023
फॉरेस्ट गार्ड ऑनलाइन फॉर्म 2023 हेतु शैक्षणिक योग्यता
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड द्वारा निकाले गए विभिन्न रिक्त पदों पर आवेदन करने वाले समस्त विद्यार्थियों की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास निर्धारित की गई है:-
- वन रक्षक – 10वीं पास
- फील्ड गार्ड – 10वीं पास
- जेल प्रहरी – 10वीं पास
फॉरेस्ट गार्ड ऑनलाइन फॉर्म 2023 हेतु आयु सीमा
मध्य प्रदेश वन विभाग द्वारा जारी की गई वनरक्षक, फील्ड रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती हेतु आवेदन करने वाले समस्त अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 33 वर्ष निर्धारित की गई है हालांकि सभी अभ्यार्थियों के लिए इस उम्र में सरकारी नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाती है।
फॉरेस्ट गार्ड ऑनलाइन फॉर्म 2023 हेतु चयन प्रक्रिया
मध्य प्रदेश राज्य के अंतर्गत निकाली गई फॉरेस्ट गार्ड भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया में सम्मिलित सभी उम्मीदवारों का चयन मध्य प्रदेश व्यापम द्वारा नीचे दी गई निम्नलिखित चयन प्रक्रियाओं के आधार पर किया जाएगा:-
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
फॉरेस्ट गार्ड ऑनलाइन फॉर्म 2023 हेतु आवेदन शुल्क
मध्य प्रदेश व्यापम द्वारा जारी की गई फॉरेस्ट गार्ड समेत विभिन्न रिक्तियों पर आवेदन करने की योजना बना रहे सभी अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक होगा:-
- सामान्य/अन्य राज्य : ₹560/-
- एससी/एसटी/ओबीसी: ₹310/- –
परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई मोड से करें।
फॉरेस्ट गार्ड ऑनलाइन फॉर्म 2023 को कैसे भरें?
- एमपी फॉरेस्ट गार्ड ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाना है।
- अब आपके सामने होमपेज प्रदर्शित होगा जिस पर पीईबी प्रोफाइल तैयार करनी है।
- प्रोफाइल तैयार होने के पश्चात अब सभी उम्मीदवार ईमेल आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- लॉग इन करने के पश्चात रजिस्ट्रेशन कार्य को समाप्त कर आप सभी की स्क्रीन पर फॉरेस्ट गार्ड भर्ती हेतु आवेदन फार्म ओपन हो जाएगा।
- अब सभी उम्मीदवार आवेदन फार्म में पूछे गए सभी व्यक्तिगत विवरणों को ध्यान पूर्वक पढ़ते हुए दर्ज करें।
- सभी जानकारियों को दर्ज करने के पश्चात पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करें।
- अंतिम चरण में श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दें।
एमपी फॉरेस्ट गार्ड ऑनलाइन फॉर्म 2023 भरने हेतु आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
आधिकारिक वेबसाइट – peb.mp.gov.in
एमपी फॉरेस्ट गार्ड ऑनलाइन फॉर्म भरने हेतु आवेदन प्रक्रिया को कब से प्रारंभ किया गया है ?
एमपी फॉरेस्ट गार्ड ऑनलाइन फॉर्म भरने हेतु आवेदन प्रक्रिया का प्रारंभ 25 जनवरी 2023 से कर दिया गया है।