Gramin Dak Sevak Bharti 2023: बिना किसी परीक्षा के सरकारी नौकरी प्राप्त करना एक सुनहरा अवसर होता है जो कि ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के अंतर्गत प्रदान किया जा रहा है इस भर्ती अभियान के माध्यम से सभी उम्मीदवार जोकि दसवीं कक्षा उत्तीर्ण है वह ऑनलाइन आवेदन को पूरा कर सकते हैं। जीडीएस भर्ती की यह ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 40889 रिक्त पदों हेतु आयोजित की जा रही है जिसमें छात्र 27 जनवरी से 16 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आधिकारिक वेबसाइट की सहायता से पूरा कर सकते हैं।
Gramin Dak Sevak Bharti 2023
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है जिसमें देश भर के 23 सर्कल में राज्य और भाषा के अनुसार खाली पद जारी किए गए हैं। आप सभी उम्मीदवार जो कि इस भर्ती हेतु इच्छुक और पात्र हैं, आप सभी आधिकारिक वेबसाइट की सहायता से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को निर्धारित तिथि के अनुसार पूरा कर सकते हैं। आवेदन के बाद मेरिट लिस्ट श्रेणी के आधार पर तैयार की जाएगी और विद्यार्थियों को खाली पदों पर नौकरी प्राप्त होगी। अगर आप भी आवेदन करना चाह रहे हैं तो इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी के लिए आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त होगी |
Gramin Dak Sevak Bharti 2023
आर्टिकल का नाम | Gramin Dak Sevak Bharti 2023 |
विभाग का नाम | भारतीय डाक विभाग |
लेख श्रेणी | सरकारी नौकरी |
रिक्रूटमेंट वर्ष | 2022-23 |
योग्यता | 10वीं कक्षा उत्तीर्ण |
पद का नाम | ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में |
पदों की संख्या | 40889 |
नौकरी का स्थान | संपूर्ण भारत |
आधिकारिक वेबसाइट | indiapostgdsonline.gov.in |
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2023 हेतु पात्रता
- भारत का स्थाई निवासी ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में आवेदन कर सकता है।
- उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होना आवश्यक है।
- आवेदन करने वाला विद्यार्थी दसवीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना चाहिए।
- दसवीं कक्षा में मैथ इंग्लिश और हिंदी विषय महत्वपूर्ण रूप से होने चाहिए।
- विद्यार्थी को अपने भाषा ज्ञान के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- Also Read: Safai Karmachari Bharti 2023: 8वी, 10वी पास वालो के लिए आ गयी बम्पर भर्ती, ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू
- Also Read: Indian Navy Bharti: 10वी पास वालो के लिए नेवी में निकली बम्पर भर्ती, यहाँ से फॉर्म भरें
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2023 की चयन प्रक्रिया
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है इसके तहत उम्मीदवार सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन करेंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में विद्यार्थियों को मेरिट लिस्ट के आधार पर चयनित किया जाएगा। इसके उपरांत दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा और विद्यार्थी खाली पदों पर नौकरी करने का शुभ अवसर ले पाएंगे।
- ऑनलाइन आवेदन
- मेरिट सूची
- दस्तावेज सत्यापन
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2023 हेतु आवेदन फीस
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती, ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन शुल्क जमा करते हुए पूरा होगा। जो कि श्रेणी के अनुसार कुछ इस प्रकार है-
- OBC/EWS = ₹100
- SC/ST/PWD = ₹0
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आप सबसे पहले नीचे दिए गए दस्तावेज एकत्रित करें इसके उपरांत आप ऑनलाइन आवेदन को पूरा कर सकते हैं-
- कक्षा 10वीं की अंकसूची
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- जाति प्रमाण पत्र
- छात्र के हस्ताक्षर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- जीमेल आईडी
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले ग्रामीण डाक सेवक की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक पोर्टल का नया होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर “ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2023” विकल्प पर जाएं।
- आप सबसे पहले आप पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
- पंजीकरण प्रक्रिया मैं मांगा गया विवरण जमा करते हुए, आवेदन फॉर्म पर जा सकते हैं।
- अब आप आवेदन फॉर्म में मांगी गई समस्त जानकारी एवं दस्तावेज जमा करें।
- अब आप अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क को जमा करें।
- आपका आवेदन पूरा हो जाएगा, अब आप आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट है –
indiapostgdsonline.gov.in
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में कितने रिक्त पद जारी किए गए हैं?
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में बीपीएम, एबीपीएम, और डाक सेवक के 40889 रिक्त पद जारी किए गए हैं।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में आवेदन अंतिम तिथि क्या है?
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में आवेदन अंतिम तिथि 16 फरवरी 2023 रखी गई है।