Home Guard Bharti 2023: 10वी पास वालो के लिए आ गयी नई भर्ती, जाने आवेदन प्रक्रिया

Home Guard Bharti 2023: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार होमगार्ड भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रामीण होमगार्ड के 638 और शहरी होमगार्ड के 840 पद, कुल मिलाकर होमगार्ड भर्ती के 1478 रिक्त पद भरे जाएंगे |

राज्य के सभी योग और पात्र उम्मीदवार जो कि होमगार्ड भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं आप आधिकारिक पोर्टल rportalhg.egovdhn.in की सहायता से 21 फरवरी 2023 से 17 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन को पूरा कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया राज्य स्तर पर की जा रही है जिसमें आप सभी विद्यार्थी आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से समस्त जानकारी प्राप्त करते हुए आवेदन को पूरा कर सकते हैं।

Home Guard Bharti 2023

झारखंड होमगार्ड भर्ती 2023 का आयोजन राज्य स्तर पर किया जा रहा है। जिसमें झारखंड राज्य के सभी मूलनिवासी नागरिक ऑनलाइन आवेदन को पूरा कर सकते हैं। इस भारतीय अभियान में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण दिया जा रहा है। जिसके तहत वे सभी दसवीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार जो कि इस भर्ती हेतु इच्छुक एवं पात्र हैं, आप ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद परीक्षा का आयोजन किया जाएगा और अंत में मेरिट लिस्ट के आधार पर विद्यार्थी खाली पदों पर नौकरी प्राप्त करने का अवसर ले पाएंगे। अधिक जानकारी आप सभी अधिकारिक अधिसूचना एवं हमारे आर्टिकल पर बने रहकर देख सकते हैं।

पोस्ट का नामझारखंड होम गार्ड भर्ती 2023
परीक्षा का नामझारखंड होमगार्ड परीक्षा 2023
विभाग का नामझारखंड गृह रक्षा वाहिनी
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
साल2023
नौकरी करने का स्थानझारखंड
आयु सीमा19 से 40 वर्ष
आवेदन प्रक्रिया का समय21 फरवरी से 17 मार्च
आधिकारिक वेबसाइटrportalhg.egovdhn.in

होमगार्ड भर्ती 2023 हेतु पात्रता

झारखंड होमगार्ड भर्ती 2023 हेतु पात्रता निर्धारित है जो नीचे दिए गए बिंदुओं के आधार पर है-

  • झारखंड के स्थाई निवासी होमगार्ड भर्ती 2023 हेतु ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।
  • होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाला विद्यार्थी न्यूनतम दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

होमगार्ड भर्ती 2023 चयन प्रक्रिया

होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार सबसे पहले लिखित परीक्षा हेतु आमंत्रित किए जाएंगे। इसके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और छात्रों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल जांच हेतु आमंत्रित किया जाएगा। सभी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर खाली पदों पर नौकरी प्रदान की जाएगी।

  • ऑनलाइन आवेदन
  • लिखित परीक्षा
  • मेरिट लिस्ट
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल जांच
  • साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन

होमगार्ड भर्ती 2023 हेतु आवेदन शुल्क

झारखंड के सभी योग्य विद्यार्थी जो कि ऑनलाइन आवेदन पूरा करना चाहते हैं आप श्रेणी के आधार पर आवेदन शुल्क जमा करते हुए आवेदन का सत्यापन पूरा कर सकते हैं-

  • सामान्य / ओबीसी – 100
  • एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस – 00

होमगार्ड भर्ती 2023 में आवेदन हेतु दस्तावेज

झारखंड होमगार्ड भर्ती में उम्मीदवार नीचे दिए गए दस्तावेजों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं-

  • आधार कार्ड
  • 7वीं की अंकसूची
  • 10वीं की अंकसूची
  • योग्यता प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • छात्र के हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर, जीमेल आईडी इत्यादि

होमगार्ड भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे?

होमगार्ड भर्ती 2023 में आवेदन करने हेतु आप नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें-

  • सबसे पहले झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के आधिकारिक पेज rportalhg.egovdhn.in पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट का नया होमपेज उपलब्ध हो जाएगा।
  • होम पेज पर उम्मीदवार को “झारखंड होमगार्ड भर्ती 2023” विकल्प पर जाना होगा।
  • उम्मीदवार को अब आधिकारिक पोर्टल का रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके बाद आपने आवेदन फॉर्म पर जाएं।
  • आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाने पर आप आवेदन फॉर्म पर जाकर आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी और दस्तावेज जमा करें।
  • अंत में आप श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आपका आवेदन पूरा हो जाएगा। अब आप अपने आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।

होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट यह है – rportalhg.egovdhn.in

होमगार्ड भर्ती में पदों की संख्या कितनी है?

होमगार्ड भर्ती में कुल 1478 रिक्त पद जारी किए गए हैं।

होमगार्ड भर्ती की आवेदन प्रक्रिया कब प्रारंभ होगी?

होमगार्ड भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2023 से प्रारंभ हो चुकी है।

Leave a Comment

Join Whatsapp