India Post GDS Cut Off 2023: भारतीय डाक विभाग के द्वारा हाल ही में अभी विभिन्न क्षेत्रों और डाक मंडलों के अंतर्गत बीपीएम, एबीपीएम और जीडीएस भर्ती हेतु कुल मिलाकर 40,889 रिक्तियों को जारी किया गया था जिसके तहत आवेदन प्रक्रिया का समापन 16 फरवरी 2023 को किया गया है और आवेदन फार्म विंडो सुधार को 19 फरवरी 2023 को बंद किया गया है |
जिसके पश्चात अब आवेदन प्रक्रिया में सम्मिलित लाखों अभ्यार्थी बड़ी उत्सुकता के साथ इंडिया पोस्ट जीडीएस कट ऑफ 2023 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि कट ऑफ मार्क्स सभी अभ्यार्थियों की जान स्थिति निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भर्ती दौर की आगे की चयन प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए अहर्ता प्राप्त करते हैं।
तो आप सभी उम्मीदवारों के लिए बता दें भारतीय डाक द्वारा लगभग मार्च 2023 के प्रथम व द्वितीय सप्ताह तक सिस्टम-जनरेटेड मेरिट लिस्ट के साथ ही विभिन्न क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइट पर श्रेणी वार कटऑफ अंक को जारी किया जाएगा तत्पश्चात विभाग दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की उपस्थिति के लिए कार्यक्रम जारी करेगा।
- India Post GDS Cut Off 2023
- इंडिया पोस्ट जीडीएस अपेक्षित कट ऑफ 2023
- इंडिया पोस्ट जीडीएस चयन प्रक्रिया 2023
- इंडिया पोस्ट जीडीएस परिणाम 2023
- इंडिया पोस्ट जीडीएस दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया
- इंडिया पोस्ट जीडीएस कट ऑफ 2023 की जांच कैसे करें?
- इंडिया पोस्ट जीडीएस कट ऑफ 2023 की जांच करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
- इंडिया पोस्ट जीडीएस कट ऑफ मार्क्स कब जारी किए जाएंगे ?
- भारतीय डाक द्वारा जीडीएस रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन किस आधार पर किया जाएगा ?
India Post GDS Cut Off 2023
भारतीय डाक द्वारा आयोजित ग्रामीण डाक सेवक, ब्रांच पोस्टमास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर पदों के लिए भारत भर में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है जिसके पश्चात आवेदन प्रक्रिया में सम्मिलित सभी अभ्यर्थी अब बड़ी उत्सुकता के साथ जीडीएस कट ऑफ 2023 का इंतजार कर रहे हैं जो कि आपका इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है |
क्योंकि प्राधिकरण द्वारा परिणाम को जारी करने में लगभग 3 सप्ताह का समय लगता है जिसके पश्चात मार्च 2023 के प्रथम सप्ताह विभिन्न क्षेत्रवार पीडीएफ के रूप में श्रेणी बार कट ऑफ मार्क्स को जारी किया जाएगा। तत्पश्चात हम तदनुसार इस वेबपेज पर इंडिया पोस्ट जीडीएस परिणाम, मेरिट सूची और अन्य अपडेट प्रदान करेंगे।
इंडिया पोस्ट जीडीएस अपेक्षित कट ऑफ 2023
वर्ग | अपेक्षित कट ऑफ |
ईडब्ल्यूएस | 80% से 90% |
यूआर / जनरल | 88% से 94% |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 83% से 88% |
अनुसूचित जाति | 80% से 88% |
अनुसूचित जनजाति | 78% से 85% |
लोक निर्माण विभाग | 68% से 72% |
इंडिया पोस्ट जीडीएस चयन प्रक्रिया 2023
इंडिया पोस्ट के द्वारा इस वर्ष जारी की गई ग्रामीण डाक सेवकों के तहत पंजीकरण प्रक्रिया में सम्मिलित उम्मीदवारों के लिए कोई भी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है इस परीक्षा में सभी अभ्यर्थियों का चयन कक्षा 10वीं में प्राप्त किए हुए अंकों के आधार पर जोनल मेरिट लिस्ट तैयार करके किया जा रहा है। मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आने की चयन प्रक्रिया में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसी के साथ साथी अगर मेरिट लिस्ट में नाम दर्ज उम्मीदवारों के बीच टाई की स्थिति बनती है तो उम्मीदवारों के चयन का निर्धारण जन्मतिथि (उम्र में बड़ा) के आधार पर किया जाएगा।
- ये भी पढ़े – UP TET Notification 2023: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नोटीफिकेशन जल्द होगा जारी
- ये भी पढ़े – SSC GD की Cut Off इस बार इतनी ज्यादा रहेगी, देखें Category Wise कट ऑफ
इंडिया पोस्ट जीडीएस परिणाम 2023
भारतीय डाक द्वारा जीडीएस परिणाम जारी करने के साथ साथ ही मेरिट लिस्ट को भी जारी कर दिया जाएगा और मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को भर्ती दौर की आगे की चयन प्रक्रिया में उपस्थित होने के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को भारतीय डाक द्वारा जानकारी उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ईमेल के माध्यम से प्रदान की जाएगी। तत्पश्चात दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया में सम्मिलित सभी अभ्यर्थी सफल होने के पश्चात अनंतिम अनुबंध का प्रस्ताव सिस्टम के माध्यम से ही जारी किया जाएगा और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके स्थानीय डाकघर में उल्लिखित पद पर नियुक्त किया जाता है।
इंडिया पोस्ट जीडीएस दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया
भारतीय डाक द्वारा जारी किए गए जेडीएस परिणाम में स्वर लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया की सभी जानकारी उम्मीदवारों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ईमेल के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी तत्पश्चात सभी उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में नीचे दिए गए दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा:-
- 10वीं की मार्कशीट
- समुदाय / जाति प्रमाण पत्र
- पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण की तिथि
- चिकित्सकीय प्रमाणपत्र
- अन्य प्रासंगिक दस्तावेज
इंडिया पोस्ट जीडीएस कट ऑफ 2023 की जांच कैसे करें?
- इंडिया पोस्ट जीडीएस कट ऑफ अंक की जांच करने हेतु सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना है।
- अब सभी उम्मीदवार मुख्य पृष्ठ पर संबंधित क्षेत्र और डाक सर्कल पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित होगा जिस पर सभी उम्मीदवार जीडीएस कट ऑफ की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नई विंडो प्रदर्शित होगी जिस पर सभी जानकारियों को दर्ज कर सबमिट के विकल्प का चयन करें।
- इस प्रकार से आप सभी के स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में इंडिया पोस्ट जीडीएस कट ऑफ 2023 प्रदर्शित हो जाएंगे।
- जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं।
इंडिया पोस्ट जीडीएस कट ऑफ 2023 की जांच करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
आधिकारिक वेबसाइट – indiapostgdsonline.gov.in
इंडिया पोस्ट जीडीएस कट ऑफ मार्क्स कब जारी किए जाएंगे ?
इंडिया पोस्ट जीडीएस कट ऑफ अंक परिणाम के साथ साथ ही लगभग मार्च 2023 के प्रथम सप्ताह में जारी किए जाएंगे।
भारतीय डाक द्वारा जीडीएस रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन किस आधार पर किया जाएगा ?
जीडीएस रिक्तियों के तहत आवेदन प्रक्रिया में सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों का चयन कक्षा दसवीं में प्राप्त किए हुए अंकों के आधार पर किया जाएगा।