Ladli Behna Yojana Registration: महिलाओं के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती है। ताकि वह आत्मनिर्भर बनकर स्वरोजगार प्राप्त कर सकें। इसी तरह लगातार इन योजनाओं की वजह से महिलाओं के लिए पुरुषों के समान का दर्जा मिल रहा है। यदि आप भी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इसी प्रकार की योजना के बारे में जानने आए हैं, तो बता दें कि मध्य प्रदेश राज्य सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हाल ही में लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं के लिए प्रतिमाह आर्थिक सहायता के रूप में 1000 रुपए का लाभ मिलने वाला है। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंगे। जिसकी पूरी प्रक्रिया का विवरण आप सभी के लिए इस लेख के माध्यम से दिया जा रहा है।
- Ladli Behna Yojana Registration
- लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन हेतु पात्रता
- लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
- लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज
- लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन कैसे पूरा करें?
- लाडली बहना योजना में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि क्या है?
- लाडली बहना योजना का रजिस्ट्रेशन कब किया जाएगा?
- लाडली बहना योजना किस राज्य द्वारा चलाई जा रही है?
Ladli Behna Yojana Registration
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए यह बड़ा उपहार हाल ही में दिया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप आप महिलाएं प्रतिमाह राज्य सरकार द्वारा सहायता ले पाएंगी। इस योजना को चलाए जाने के उपरांत हाल ही में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 मार्च से 30 अप्रैल 2023 तक प्रारंभ कर दी गई है। इसके आधार पर आप सभी महिला ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरकारी अधिकारियों के माध्यम से पूरा करा सकती हैं। आप सभी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया काफी महत्वपूर्ण होगी तभी आपके लिए 10 जून 2023 से बैंक खाते में हर महीने पैसे आना प्रारंभ हो जाएंगे। तो आप सभी महिलाएं इस लेख पर अंत तक बने रहकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी चेक कर सकते हैं।
- ये भी पढ़े – खुशखबरी, इन किसानो को अगली क़िस्त के मिलेंगे 4000 रुपए, New List में नाम देखें
- ये भी पढ़े – Ladli Behna Yojana eKYC Update: ई-केवाईसी अपडेट करने के बाद मिलेंगे 1000 रुपए
लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन हेतु पात्रता
- यदि इस योजना की पहली प्राथमिकता की बात करें। तो केवल मध्य प्रदेश राज्य की महिलाएं इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
- आवेदक महिला की आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होने पर ही वह इस योजना के लिए पात्र मानी जाएगी।
- महिला की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला विवाहित होनी चाहिए।
- किसी भी सरकारी पद, नौकरी, निर्वाचित सदस्य, सांसद, विधायक और सरपंच इत्यादि व्यक्ति से योजना के लिए अपात्र घोषित हैं।
- लेकिन इस योजना में विकलांग और विधवा महिलाएं ऑनलाइन आवेदन करते हुए यह लाभ ले सकेंगी।
लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
लाडली बहना योजना की प्रारंभिक तिथि | 25 मार्च 2023 |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि | 25 मार्च 2023 |
पात्रता सूची जारी होने की तिथि | 1 मई 2023 |
आपत्ति दर्ज तिथि | 1 मई से 15 मई 2023 |
आपत्ति निराकरण तिथि | 16 मई से 30 मई 2023 |
राशि स्थानांतरण तिथि | 10 जून से प्रारंभ |
लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए महिला के पास नीचे दिए गए दस्तावेज होना आवश्यक है-
- आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- समग्र आईडी
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो इत्यादि
लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन कैसे पूरा करें?
- लाडली बहना योजना का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन तरीके से पूरा करने के लिए आपको विभागीय की आईडी और पासवर्ड का सहारा लेना होगा।
- लॉगइन करते ही नया लॉगइन पेज उपलब्ध होगा जहां पर आप सदस्य का समग्र आईडी दर्ज करें।
- सभी सदस्यों की जानकारी खुल जाएगी, जिसमें आपके लिए उस महिला का चयन करना होगा। जिसका रजिस्ट्रेशन होना।
- इस प्रकार से आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे जहां पर आपके लिए महिला की पासपोर्ट साइज फोटो और समग्र आईडी फिर से दर्ज करनी होगी।
- समग्र से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे जमा करते हुए आप आगे बढ़े |
- यहां पर नया पेज उपलब्ध होगा, जिसमें आपके लिए सभी नियम और शर्तों का पालन करते हुए हस्ताक्षर करने होंगे।
- इन सब प्रक्रियाओं के आधार पर आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
- अब आप इस योजना के तहत पात्रता सूची में अपना नाम चेक कर सकेंगी।
लाडली बहना योजना में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि क्या है?
लाडली बहना योजना में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 अप्रैल 2023 तक चलने वाली है।
लाडली बहना योजना का रजिस्ट्रेशन कब किया जाएगा?
लाडली बहना योजना की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है जिसे सभी पात्र महिलाएं पूर्ण कर सकती हैं।
लाडली बहना योजना किस राज्य द्वारा चलाई जा रही है?
मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा लाडली बहना योजना चलाई जा रही है।