Ladli Behna Yojana DBT: मध्य प्रदेश राज्य द्वारा मध्य प्रदेश की वे महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर है तथा अपना मासिक खर्च चलाने मैं असमर्थ है उनके लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा लाडली बहना योजना को संचालित किया गया है जिसके तहत महिलाओं के लिए आज की स्थिति में सुधार लाने हेतु तथा मासिक खर्च अच्छे से चलाने हेतु ₹1000 की सहायता राशि हर माह उपलब्ध करवाई जा रही है। लाडली बहना योजना के लिए राज्य सरकार द्वारा कैंपों का आयोजन करवाया गया है जिसके तहत आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से 25 मार्च 2023 से अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करवाई गई है।
लाडली बहना योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के पश्चात इसकी सहायता राशि की पहली किस्त को 10 जून 2023 को सभी पात्र तथा सफल पंजीकृत महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करवाया गया है। लाडली बहना योजना के तहत जिन महिलाओं ने अपने बैंक खाते में डीबीटी को लिंक नहीं करवाया है और महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना की सहायता राशि की पहली किस्त का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है तथा जो महिलाएं ₹1000 की सहायता राशि हर माह प्राप्त करना चाहते हैं उन महिलाओं के लिए जल्द से जल्द अपने बैंक खाते में डीबीटी लिंक करवाना होगा।
Ladli Behna Yojana DBT
डीबीटी का अर्थ है डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर , जो भारत सरकार द्वारा 1 जनवरी 2013 को आरंभ किया गया था। लाडली बहना योजना विशेष रूप से मध्य प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं के जीवन को सशक्त बनाने के लिए लागू की गई एक सरकारी योजना है। महिलाओं को इस योजना के माध्यम से प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी तथा जिन महिलाओं के लिए उपलब्ध किए गए सहायता राशि का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है उन महिलाओं के लिए डीवीटी एक्टिवेट कराना आवश्यक है तत्पश्चात उनके खातों में ₹1000 की सहायता राशि उपलब्ध हो पाएगी।
लाडली बहना योजना की सहायता राशि
जिन महिलाओं ने लाडली बहना योजना के लिए रजिस्ट्रेशन किया है तथा वादे के मुताबिक सहायता राशि प्राप्त होने का इंतजार कर रही है उनका इंतजार समाप्त हो गया है क्योंकि लाडली बहन योजना की सहायता राशि की पहली किस्त सभी सफल पंजीकृत तथा पत्र महिलाओं के खातों में 10 जून शाम 5:00 बजे उपलब्ध करवा दी गई है। जिन महिलाओं ने अभी तक लाडली बहना योजना का पैसा चेक नहीं किया है वे महिलाएं अपनी सुविधा अनुसार मोबाइल नंबर के नोटिफिकेशन या बैंक खाते की मदद से पैसा चेक कर सकती हैं।
पैसा प्राप्त करने के लिए आवश्यक डीबीटी
लाडली बहना योजना का पैसा प्राप्त करने के लिए जिन महिलाओं के रजिस्ट्रेशन सफल नहीं हुए हैं उनका मुख्य कारण बैंक खाते का डीबीटी लिंक ना होना है। सभी महिलाएं जिन्होंने अभी तक डीवीडी को लिंक नहीं करवाया है वह अपने बैंक खाते में जाकर आसानी पूर्वक अपने बैंक खाते में डीबीटी लिंक करवा सकती है। लाडली बहना योजना के लिए बैंक खाते में डीबीटी लिंक करवाने हेतु नीचे कुछ महत्वपूर्ण चरणा उपलब्ध करवाए गए हैं जो महिलाओं के लिए काफी सुविधाजनक साबित हो सकते हैं।
बैंक खाते में डीवीटी लिंक कैसे करें?
- लाडली बहना योजना का पैसा प्राप्त करने के लिए तथा डीवीडी लिंक करवाने हेतु सबसे पहले अपनी निर्धारित बैंक का ब्रांच में जाना होगा।
- इसके पश्चात आपको बैंक कर्मचारी की मदद से डीबीटी का आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
- इसके पश्चात डीवीटी के आवेदन पत्र में मांग की गई सभी प्रकार की जानकारी को पूर्ण रूप से दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, समग्र आईडी, मोबाइल नंबर , खाता नंबर के साथ आवेदन पत्र को ब्रांच में जमा करना होगा।
- इसके पश्चात आप के दस्तावेज तथा आवेदन पत्र का सत्यापन किया जाएगा।
- सत्यापन सफल होने के पश्चात आपके खाते में डीबीटी एक्टिव हो जाएगा जिसके पश्चात आपको सहायता राशि की किस्त का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
सरकार द्वारा वित्तीय सुविधाओं का लाभ अपने बैंक खाते द्वारा प्राप्त करने के लिए बैंक खाते में डीवीटी लिंक करवाना आवश्यक है।
लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजना है जिसके तहत महिलाओं के लिए हर माह ₹1000 की सहायता राशि का लाभ उपलब्ध करवाया जा रहा है।
लाडली बहना योजना का संचालन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा केवल मध्य प्रदेश की गरीब तथा निम्न वर्गीय महिलाओं के लिए किया जा रहा है।