LPG Gas Latest Price: सभी लोगों के लिए आई बड़ी खबर, होली से पहले महंगा हो गया गैस सिलेंडर

LPG Gas Latest Price: आज मार्च का महीना प्रारंभ हो चुका है और प्रत्येक एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ता एलपीजी गैस लेटेस्ट प्राइस जानने के लिए उत्सुक है क्योंकि तेल विपणन कंपनियों के द्वारा प्रत्येक माह प्रारंभिक एवं 16वीं तिथि को गैसों के दामों को संशोधित किया जाता है उसी प्रकार से मार्च महीने की शुरुआती में ही आम लोगों के लिए बड़ा झटका लगा है क्योंकि होली होने से पूर्व ही कमर्शियल एवं रसोई गैस सिलेंडर के दामों में काफी वृद्धि की गई है।

दरअसल ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर न्यू रेट लिस्ट को जारी कर दिया गया है जिसके पश्चात 1 मार्च 2023 से अब आपको भारत के प्रत्येक राज्यों में एलपीजी एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर खरीदने के लिए जेब से अधिक राशि ढीली करनी होगी क्योंकि 8 महीने के पूर्व रसोई गैस सिलेंडर के दामों में ₹50 की वृद्धि और वही कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹350 की वृद्धि की गई है तो आइए इस वृद्धि के पश्चात जानते हैं कि आपके शहर में एलपीजी गैस सिलेंडर के लेटेस्ट प्राइस क्या है।

LPG Gas Latest Price

भारत की प्रमुख एलपीजी गैस सिलेंडर कंपनी इंडेन द्वारा आज 1 मार्च 2023 को न्यू प्राइस लिस्ट जारी कर दी गई है जिसके पश्चात अब आप को महानगरों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा देखने के लिए मिलने वाला है जिसकी जानकारी नीचे प्रदान की गई है:-

  • दिल्ली में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का भाव ₹1103
  • कोलकाता में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का प्राइस ₹1129
  • मुंबई में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का दाम ₹1102.50
  • चेन्नई में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का रेट ₹1118.50

महीने की पहली तारीख को समीक्षा

गौरतलब है कि सभी एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए महीने का पहला दिन बड़ा ही खास होता है क्योंकि महीने की प्रारंभिक तिथि को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के द्वारा गैस के दामों को संशोधित किया जाता है उसी प्रकार से देश में लागू हुए नए बजट के दौरान 1 फरवरी 2023 को गैस के दामों को संशोधित किया गया था जिसके पश्चात कमर्शियल एवं घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों को स्थिर रखा गया था लेकिन 1 मार्च 2023 को एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा की गई जिसके पश्चात अब आपको प्रत्येक राज्य में एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा देखने के लिए मिलने वाला है |

चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव

  • दिल्ली – ₹2119.50 रुपये प्रति सिलेंडर +350.50 की वृद्धि
  • मुंबई – ₹2071.50 रुपये प्रति सिलेंडर +350.50 की वृद्धि
  • कोलकाता – ₹2221.50 रुपये प्रति सिलेंडर +352 की वृद्धि
  • चेन्नई – ₹2268.00 रुपये प्रति सिलेंडर +351 की वृद्धि

कमर्शियल सिलेंडर के दामों में दूसरी बार की गई बढ़ोतरी

वर्ष 2023 सभी एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए काफी दुखद होने वाला है क्योंकि इस वर्ष कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है आप सभी उम्मीदवारों के लिए बता दें ओएमसी के द्वारा दिल्ली से लेकर पटना तक 1 जनवरी 2023 को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹25 का इजाफा किया गया था जिसके पश्चात फरवरी 2023 में लागू हुए न्यू बजट के दौरान भी 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन आज 1 मार्च 2023 को लागू हुए नए दामों के पश्चात कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹350 की वृद्धि की गई है।

वर्ष 2022 में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत

अगर बीते वर्ष 2022 की बात की जाए तो यह वर्ष सभी एलपीजी गैस सिलेंडर उपयोगकर्ताओं के लिए काफी विस्फोटक रहा है जहां एक तरफ डीजल और पेट्रोल के दामों को स्तर रखा गया तो दूसरी ओर एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ते ही गए क्योंकि पिछले वर्ष 14 दिसंबर 2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर के दामों में ₹154 की वृद्धि की गई थी ठीक है इसके बावजूद 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर ₹357 सस्ता हुआ था इसके पश्चात 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कुल मिलाकर 18 बार बदलाव हुए और वहीं घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 12 बार बदलाव किए गए।

भारतीय मेट्रो शहरों और राज्यों की राजधानियों में आज की एलपीजी कीमत

शहरकीमत आज
नई दिल्ली₹ 1,053.00
मुंबई₹ 1,052.50
गुडगाँव₹ 1,061.50
बेंगलुरु₹ 1,055.50
चंडीगढ़₹ 1,062.50
जयपुर₹ 1,056.50
पटना₹ 1,142.50
कोलकाता₹ 1,079.00
चेन्नई₹ 1,068.50
नोएडा₹ 1,050.50
भुवनेश्वर₹ 1,110.00
हैदराबाद₹ 1,105.00
लखनऊ₹ 1,090.50
तिरुवनंतपुरम₹ 1,062.00

एलपीजी गैस लेटेस्ट प्राइस क्या जारी किए गए हैं?

एलपीजी गैस लेटेस्ट प्राइस लागू की गई जिसके पश्चात रसोई गैस सिलेंडर के दामों में ₹50 की वृद्धि और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹350 की वृद्धि की गई है।

एलपीजी गैस सिलेंडर न्यू रेट कब से लागू किए जा रहे हैं ?

एलपीजी गैस सिलेंडर न्यू रेट आज 1 मार्च 2023 से संपूर्ण राज्यों में लागू किए जा चुके हैं।

वर्तमान में देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत क्या देखने के लिए मिल रही हैं ?

दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹1769 की जगह अब 2119.5 रुपए की कीमत के साथ देखने के लिए मिलेगा।

Leave a Comment

Join Whatsapp