MP Patwari New Syllabus 2023: एमपी पटवारी का नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी

MP Patwari New Syllabus 2023: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) द्वारा मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती (MP Patwari Bharti) परीक्षा के आवेदन प्रस्तुत किए गए थे। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य के स्नातक डिग्री उत्तीर्ण उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन पूरा कर चुके हैं। अब सभी छात्रों के लिए परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2023 से किया जाने वाला है। परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ा सिलेबस विवरण प्राप्त करना चाहते हैं, जो कि ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध किया गया है। पटवारी भर्ती परीक्षा के पैटर्न में बदलाव के अनुसार पोर्टल के माध्यम से एमपी पटवारी न्यू सिलेबस 2023 डाउनलोड करना सुनिश्चित करें।

MP Patwari New Syllabus 2023

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्य स्तर पर किया जाता है। इस परीक्षा में राज्य के सभी इच्छुक और पात्र उम्मीदवार शामिल होकर परीक्षा को पूरा करते हैं। एक बार फिर से रोजगार की तलाश में उम्मीदवारों के लिए पटवारी भर्ती परीक्षा 15 मार्च 2023 से प्रारंभ की जा रही है। जिसमें लाखों उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के आधार पर परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार न्यू सिलेबस के आधार पर परीक्षा की तैयारी करते हुए नौकरी का सुनहरा अवसर प्राप्त कर सकते हैं, जिसका विवरण आप सभी के लिए यहां पर प्राप्त होगा।

MP Patwari New Syllabus 2023 Details

लेख विवरणएमपी पटवारी न्यू सिलेबस 2023
विभागमध्यप्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल
आर्टिकल श्रेणीएमपी पटवारी न्यू सिलेबस
खाली पद9073+
पद का नामपटवारी एवं अन्य
आवेदन प्रक्रिया5 से 23 जनवरी 2023
परीक्षा तिथि15 मार्च 2023 से प्रारंभ
नौकरी का स्थानमध्य प्रदेश
ऑफिशियल वेबसाइटhttp://peb.mp.gov.in/

मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती से जुड़ी कुछ आवश्यक तिथियां का विवरण, जो कि आप सभी इस भर्ती अभियान में शामिल होने के लिए चेक कर सकते हैं-

  • परीक्षा अधिसूचना जारी होने की तिथि – नवंबर 2022
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की शुरुआत तिथि – 5 जनवरी 2023
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 23 जनवरी 2023
  • परीक्षा की तिथि – 15 मार्च 2023

मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती 2023 सिलेबस

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से पटवारी सिलेबस उपलब्ध कराता है। पिछले बार के मुकाबले मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती के सिलेबस में बड़ा बदलाव किया गया है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पटवारी भर्ती में नए विषयों को जोड़ा गया है और कुछ विषय हटा दिए गए हैं। ऐसी स्थिति में छात्रों के लिए इस परीक्षा की तैयारी अधिक क्षमता और परिश्रम के साथ करनी है। पटवारी भर्ती परीक्षा का सिलेबस हाल ही में दिया गया है, जिसमें सामान्य अंकगणित, सामान्य तर्कशक्ति, मध्य प्रदेश जीके, सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर साक्षरता, हिंदी-इंग्लिश भाषा, पंचायती राज और प्रबंधन इत्यादि विषय शामिल है।

मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती 2023 हेतु एग्जाम पैटर्न

  • मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन किया जाएगा।
  • पटवारी भर्ती की परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाने वाले हैं।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।
  • परीक्षा हेतु छात्रों के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

मप्र पटवारी भर्ती सिलेबस 2023 डाउनलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट http://peb.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • ऑफिशियल वेबसाइट का होम पेज प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां पर आपके लिए एमपी पटवारी भर्ती सिलेबस विकल्प का चयन करना होगा |
  • अब आपके लिए विषय के अनुसार लिस्ट उपलब्ध होगी।
  • अंत में आप डाउनलोड विकल्प की सहायता से सिलेबस को विषय अनुसार डाउनलोड कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट यह है – http://peb.mp.gov.in/

मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन कब किया जाएगा?

मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2023 से किया जाएगा।

मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन किस स्तर पर किया जा रहा है?

मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्य स्तर पर किया जा रहा है।

Leave a Comment

Join Whatsapp