Panchayat Vibhag Bharti 2022: मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा प्रतिवर्ष रोजगार प्रदान करने हेतु विभिन्न प्रकार की भर्तियों का आयोजन किया जाता है उसी प्रकार से मध्य प्रदेश राज्य के सभी जिलों में स्थित होनहार महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है, क्योंकि इस वर्ष एमपी पंचायत विभाग भर्ती 2022 के तहत सचिव की भर्ती के लिए हजारों पदों पर अधिसूचना जारी की गई है।
एमपी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा सचिव भर्ती की जारी की गई अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती मुख्य रूप से राज्य स्तर पर आयोजित की जाएगी इसलिए इस भर्ती का आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को मुख्य रूप से मध्यप्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना आवश्यक है। एमपी पंचायत विभाग भर्ती 2022 के तहत आवेदन करने की योजना बना रहे सभी उम्मीदवारों के लिए सर्वप्रथम इस भर्ती हेतु पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, महत्वपूर्ण तिथियां, जैसी समस्त जानकारियों को प्राप्त कर लेना चाहिए जिसकी विस्तार पूर्वक जानकारी इस लेख में प्रदान की गई है।
Panchayat Vibhag Bharti 2022
मध्य प्रदेश पंचायत विभाग के तहत राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी होनहार महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के द्वारा मध्य प्रदेश ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा बढ़ा ही सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है क्योंकि इस वर्ष एमपी पंचायत विभाग भर्ती 2022 के तहत मध्य प्रदेश राज्य में सचिव की भर्ती के लिए कुल मिलाकर 4500 पदों पर अधिसूचना जारी कर दी गई है।
एमपी पंचायत के द्वारा सचिव भर्ती 2022 के लिए जारी की गई अधिसूचना पर लगभग जनवरी 2023 के प्रथम सप्ताह में आवेदन प्रक्रिया का प्रारंभ कर दिया जाएगा। तत्पश्चात जो सभी उम्मीदवार मुख्य रूप से मध्यप्रदेश राज्य के स्थाई निवासी हैं और किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास है वह सभी सफलतापूर्वक एमपी पंचायत विभाग भर्ती 2022 के तहत आवेदन कर सकते हैं। एमपी पंचायत विभाग भर्ती की आवेदन प्रक्रिया में सम्मिलित सभी उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा की मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
Panchayat Vibhag Bharti 2022 – Overview
विभाग का नाम | मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग |
पद का नाम | सचिव |
पद संख्या | 4500 पद |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
सैलरी | 5200-20500 रूपये प्रतिमाह |
चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन परीक्षा |
केटेगरी | सरकारी नौकरी |
नौकरी करने का स्थान | मध्यप्रदेश |
ऑफिसियल वेबसाइट | prd.mp.gov.in |
पंचायत विभाग भर्ती 2022 हेतु शैक्षणिक योग्यता
एमपी पंचायत विभाग भर्ती के तहत जारी की गई सचिव की भर्ती हेतु आवेदन करने वाले समस्त उम्मीदवारों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं को न्यूनतम 40% अंकों के साथ पास करना आवश्यक होगा। उसी के साथ साथ ही सभी उम्मीदवारों के पास हिंदी बाय इंग्लिश टाइपिंग एवं सीपीसीटी का डिप्लोमा होना चाहिए।
Peon Vacancy 2023: 8वी, 10वी पास वालों के लिए आ गयी बिना परीक्षा की सीधी भर्ती
Airforce Agniveer Bharti 2022: एयरफोर्स भर्ती के लिए 10वी पास कर पाएंगे आवेदन, जल्द आएगी भर्ती
पंचायत विभाग भर्ती 2022 हेतु आयु सीमा
मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा जारी की गई सचिव भर्ती हेतु आवेदन करने वाले समस्त उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है हालांकि इस उम्र में सरकारी नियमों के अनुसार सभी उम्मीदवारों के लिए छूट भी प्रदान की जाती है।
पंचायत विभाग भर्ती 2022 हेतु चयन प्रक्रिया
मध्य प्रदेश पंचायत विभाग द्वारा जारी की गई सचिव की रिक्तियों के लिए सभी उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से 2 चरणों के आधार पर किया जाएगा। प्रथम चरण में सभी उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा एवं मेरिट लिस्ट को जारी किया जाएगा। एवं द्वितीय चरण में इंटरव्यू के आधार पर चयनित कर के अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन करके आपको आपके पद पर चयनित कर दिया जाएगा।
पंचायत विभाग भर्ती 2022 वेतनमान
मध्य प्रदेश पंचायत विभाग द्वारा जारी की गई सचिव भर्ती 2022 हेतु चयनित हो जाने के पश्चात सभी उम्मीदवारों के लिए मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा प्रति माह 5200 से लेकर 20500 रुपए तक का वेतन प्रदान किया जाता है।
पंचायत विभाग भर्ती 2022 हेतु आवेदन शुल्क विवरण
ग्रामीण पंचायत एवं विकास विभाग द्वारा जारी की गई सचिव भर्ती 2022 के तहत आवेदन करने वाले समस्त उम्मीदवारों के लिए नीचे दिए गए आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक होगा:-
- अनारक्षित (जनरल या ओबीसी) के लिए – ₹350
- और आरक्षित( एसटी /एससी) के लिए – ₹250
पंचायत विभाग भर्ती 2022 हेतु आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
एमपी पंचायत विभाग भर्ती 2022 के तहत आवेदन करने की योजना बना रहे समस्त उम्मीदवारों के पास नीचे दिए गए दस्तावेजों का होना अनिवार्य है:-
- 12वीं अंकसूची
- और ग्रैजुएट डिग्री
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मध्यपदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- cpct certificate
- मध्य प्रदेश का जीवित रोजगार प्रमाण पत्र
पंचायत विभाग भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
- एमपी पंचायत विभाग भर्ती का आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट prd.mp.gov.in पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के पश्चात आप सभी उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण कार्य को पूर्ण करना है।
- पंजीकृत होने के पश्चात आईडी और पासवर्ड की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें |
- लॉग इन करने के पश्चात आप सभी उम्मीदवारों की स्क्रीन पर सफलतापूर्वक एमपी पंचायत विभाग भर्ती 2022 हेतु आवेदन फार्म ओपन हो जाएगा।
- आवेदन फार्म ओपन होने के पश्चात उस में पूछे गए समस्त महत्वपूर्ण विवरणों को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
- सभी जानकारियों को दर्ज करने के पश्चात आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अंतिम चरण में निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करते हुए सबमिट की विकल्प पर क्लिक कर दें।
एमपी पंचायत विभाग भर्ती 2022 हेतु आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
आधिकारिक वेबसाइट :- prd.mp.gov.in।
एमपी पंचायत विभाग भर्ती हेतु जारी की गई रिक्तियों पर आवेदन प्रक्रिया का प्रारंभ कब से किया जाएगा ?
एमपी पंचायत विभाग भर्ती 2022 हेतु जारी की गई सचिव भर्ती के तहत आवेदन करने वाले समस्त उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया का प्रारंभ लगभग जनवरी 2023 के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा।
पंचायत विभाग भर्ती हेतु पद संख्या कितनी है?
4500 पद |
Kha par nokri lagegi
Meko nokri pe lagna he