Ration Card List 2023: भारत सरकार और रसद विभाग के अंतर्गत केंद्र सरकार ने भारतीय खाद निगम के माध्यम से खाद्यान्नों की खरीद, भंडारण , ढुलाई और बल का आवंटन करने की जिम्मेदारी संभाली है जिसका कर्तव्य भारत के प्रत्येक गरीब उम्मीदवारों को खाद्य सामग्री प्रदान करना है आप सभी उम्मीदवारों के लिए बता दें खाद्य सामग्री प्रदान करने हेतु भारत सरकार के द्वारा प्रत्येक गरीब उम्मीदवारों के लिए राशन कार्ड दस्तावेज प्रदान किए जाते हैं जिसकी सहायता से आपको गेहूं, चावल, नमक, केरोसिन आदि विभिन्न सामग्री प्रदान की जाती है।
अगर आप भी राशन कार्ड का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको राशन कार्ड लिस्ट 2023 को अवश्य चेक करना चाहिए क्योंकि भारत सरकार द्वारा प्रत्येक पात्र उम्मीदवारों तक राशन कार्ड का लाभ प्रदान करने हेतु राशन कार्ड लिस्ट 2023 को जारी किया गया है जिसके माध्यम से वर्ष 2011 में हुई जनगणना के तहत वंचित रह गए सभी गरीब उम्मीदवारों के लिए राशन कार्ड दस्तावेज प्रदान किए जाएंगे।
Ration Card List 2023
राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो कि केवल भारत के मूल निवासियों को ही प्रदान किया जाता है राशन कार्ड मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं एपीएल राशन कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड पर अन्नपूर्णा राशन कार्ड जो कि राशन कार्ड आम तौर पर उन परिवारों को प्रदान किया जाता है जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) द्वारा प्रबंधित सार्वजनिक वितरण प्रणाली से सब्सिडी वाले खाद्यान्न खरीदने के योग्य होते हैं। राशन कार्ड दस्तावेज उन सभी गरीब नागरिकों की पहचान कराता है जो सार्वजनिक वितरण प्रणाली से सब्सिडी वाले खाद्यान्न खरीदने के लिए लागू होते हैं।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत भारत के प्रत्येक गरीब उम्मीदवारों के लिए राशन कार्ड दस्तावेज प्रदान किए जाते हैं इसकी सहायता से संचालित राशन दुकानों से बाजार से कम मूल्य पर खाद सामग्री प्रदान की जाती है। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रत्येक गरीब उम्मीदवारों को राशन कार्ड दस्तावेज प्रदान करने हेतु राशन कार्ड लिस्ट 2023 को जारी किया गया है जिसमें आप सभी अपना नाम चेक कर राशन कार्ड दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं।
लेख का नाम | Ration Card List 2023 |
कार्ड का नाम | राशन पत्रिका |
सरकार का नाम | केंद्र सरकार और राज्य सरकार |
श्रेणी | सरकारी योजना |
दस्तावेज़ के प्रकार | जैसे कि आईडी प्रूफ |
स्थान | पूरे भारत में |
लेख के लिए | राशन कार्ड सूची राज्यवार 2022 |
विभाग | खाद्य आपूर्ति और ग्राहक राज्य विभाग |
आधिकारिक वेबसाइट | https://nfsa.gov.in/ |
राशन कार्ड लिस्ट 2023 का मुख्य उद्देश्य ?
भारत सरकार द्वारा जारी की गई राशन कार्ड लिस्ट का मुख्य उद्देश्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रत्येक गरीब नागरिकों के लिए राशन कार्ड दस्तावेज प्रदान करें। वर्ष 2011 में हुई जनगणना के अनुसार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को राशन कार्ड दस्तावेज प्रदान किए गए थे |
लेकिन असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कई गरीब एवं श्रमिक वर्ग के मजदूर राशन कार्ड योजना से वंचित रह गए हैं और इनकी जगह पर अपात्र उम्मीदवार राशन कार्ड का लाभ प्राप्त कर रहे हैं इसलिए भारत सरकार द्वारा राशन कार्ड लिस्ट 2023 की सहायता से सभी गरीब उम्मीदवारों को राशन कार्ड का लाभ प्रदान करने हेतु अपात्र उम्मीदवारों के नाम रद्ध कर पात्र उम्मीदवारों के नाम जोड़े जा रहे हैं।
राशन कार्ड लिस्ट 2023 हेतु पात्रता मानदंड
- राशन कार्ड लिस्ट के अंतर्गत केवल भारतीय मूलनिवासी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
- केवल गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले उम्मीदवारों को ही राशन कार्ड नई लिस्ट का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- सालाना 1 लाख रुपए से अधिक इनकम वाले उम्मीदवार राशन कार्ड नई लिस्ट हेतु आवेदन करने के पात्र नहीं है।
- एक समग्र आईडी पर चार सदस्य वाले उम्मीदवार ही राशन कार्ड लिस्ट हेतु आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने वाले आवेदक के परिवारों के सभी सदस्यों के बाद स्वयं का आधार कार्ड होना आवश्यक है।
राशन कार्ड दस्तावेज के मुख्य प्रकार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले राशन कार्ड दस्तावेज मुख्य रूप से तीन प्रकार के हैं एपीएल राशन कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड और अन्नपूर्णा राशन कार्ड:-
एपीएल राशन कार्ड :- यह राशन कार्ड दस्तावेज उन सभी उम्मीदवारों के लिए प्रदान किए जाते हैं जो सभी उम्मीदवार गरीबी रेखा के ऊपर जीवन यापन कर रहे हैं इस राशन कार्ड की सहायता से सभी उम्मीदवारों के लिए प्रत्येक माह 15 किलो राशन प्रदान किया जाता है।
बीपीएल राशन कार्ड :- गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले प्रत्येक उम्मीदवारों को बीपीएल राशन कार्ड दस्तावेज प्रदान किया जाता है इस राशन कार्ड की सहायता से खाद एवं रसद विभाग द्वारा संचालित दुकानों से प्रत्येक माह 25 किलो राशन प्रदान किया जाता है।
अन्नपूर्णा राशन कार्ड :- यह राशन कार्ड सभी गरीब से गरीब व्यक्तियों को प्रदान किए जाते हैं जिन सभी उम्मीदवारों के पास आय का कोई साधन नहीं होता है उन सभी के लिए अन्नपूर्णा राशन कार्ड प्रदान किए जाते हैं अन्नपूर्णा राशन कार्ड की सहायता से आपको प्रत्येक माह 35 किलो तक राशन प्रदान किया जाता है।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
भारत सरकार द्वारा जारी की गई राशन कार्ड लिस्ट के अंतर्गत नाम सर्च करने वाले सभी उम्मीदवारों के पास नीचे दिए गए दस्तावेजों का होना आवश्यक है:-
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण
- पत्र व्यवहार का पता
- जाति प्रमाण पत्र (if required)
- बैंक खाते का पासबुक
- फोटोग्राफ
- मोबाईल नंबर
राशन कार्ड लिस्ट 2023 में नाम चेक कैसे करें ?
- भारत सरकार द्वारा जारी की गई राशन कार्ड नई लिस्ट में नाम चेक करने हेतु सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/ पर जाएं |
- अब आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा जिस पर प्रदान किए गए राशन कार्ड विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने राशन कार्ड के तीन विकल्प प्रदर्शित होंगी जिस पर अपनी पात्रता अनुसार राशन कार्ड का चयन करें।
- जैसे ही आप सभी राशन कार्ड का चयन करेंगे आपकी स्क्रीन पर राज्यवार सूची ओपन होगी।
- इस सूची में से अपने राज्य का चयन करके आगे बढ़े विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने जिलेवार सूची ओपन होगी जिस में अपने जिले का चयन करें।
- जिले का चयन करने के पश्चात प्रदर्शित हुए नए पेज पर ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करें।
- अंतिम चरण में राशन दुकान का चयन करते हुए सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।
- इस प्रकार से आप सभी की स्क्रीन पर राज्यवार राशन कार्ड लिस्ट 2023 ओपन हो जाएगी।
राशन कार्ड लिस्ट 2023 चेक करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
आधिकारिक वेबसाइट :- https://nfsa.gov.in/
राशन कार्ड के तहत किस विभाग द्वारा खाद्य सामग्री प्रदान की जाती है ?
विभाग :- राज्य खाद्य आपूर्ति और ग्राहक विभाग।