Sahara India Refund News: सहारा इंडिया निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि सहारा इंडिया में फंसा निवेशकों का पैसा अब जल्द उन्हें वापस प्राप्त होने वाला है। हाल ही में कोर्ट में की गई सुनवाई के अनुसार आदेश दिया गया है, कि सहारा सेबी फंड में जमा 24000 करोड रुपए की राशि में से 5000 करोड रुपए की राशि का भुगतान सहारा इंडिया के 1.1 करोड़ निवेशकों को किया जाएगा। यह याचिका 2012 में दायर की गई थी, जब मुकदमा चलाया गया, कि सहारा इंडिया की दो फर्मो- सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन लिमिटेड (SIRECL) और सहारा इंडिया हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (SIHFL) द्वारा चिट फंड के जरिए करोड़ों लोगों द्वारा राशि जमा निवेश कराई गई थी। यदि आपने भी सहारा इंडिया में निवेश किया है, तो आप इस नई अपडेट को यहां पर बने रहकर प्राप्त कर सकते हैं |
- Sahara India Refund News
- सहारा इंडिया परिवार रिफंड से जुड़ी बड़ी अपडेट
- सहारा सेबी फंड से दिए जाएंगे 5 हजार करोड़
- सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस जांचने की प्रक्रिया
- रिफंड से जुड़ी सहायता हेतु सहारा इंडिया के टोल फ्री नंबर
- सुप्रीम कोर्ट का नया आदेश क्या लागू किया गया है?
- सहारा इंडिया में किसका पैसा जमा किया गया है ?
- सहारा इंडिया रिफंड प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Sahara India Refund News
सहारा इंडिया एक बहु व्यापारिक संस्था है जो कि क्षेत्रों में कार्य कर रही है। कंपनी में चलाई जा रही स्कीमों के तहत लोगों द्वारा लगातार राशि निवेश कराई जाती है और यह प्रक्रिया लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होती है उसी प्रकार सहारा इंडिया की दो चिटफंड कंपनियों में लोगों द्वारा निवेश किया गया था। लेकिन यह कंपनियां लोगों के लिए घाटे का सौदा साबित रही है क्योंकि 2.5 करोड़ लोगों द्वारा जमा की गई 15000 करोड रुपए की राशि लोगों के लिए अब तक प्राप्त नहीं हो पाई है। जोकि ब्याज समेत 24000 करोड रुपए हो चुकी है, जिसे सहारा सेबी फंड में जमा किया गया है। अब इसी के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्देश दिए जा रहे हैं कि जल्द से जल्द निवेशकों का पैसा वापस किया जाए।
सहारा इंडिया परिवार रिफंड से जुड़ी बड़ी अपडेट
सहारा इंडिया में जमा राशि का भुगतान कराने हेतु इस संबंध में सहकारिता मंत्रालय के पिनाक पानी मोहंती द्वारा एक जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें कई चिट फंड कंपनियों और सहारा क्रेडिट फर्मों में निवेश करने वाले जमाकर्ताओं को राशि भुगतान करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। इस मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई का आदेश पारित किया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार आप सहारा इंडिया निवेशकों की धनराशि उनके बैंक खाते में भेजने की रिफंड प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। यदि आप भी सहारा इंडिया में निवेश कर चुके हैं। तो आपको आपका पैसा मिलने वाला है इसीलिए आप सभी यह बड़ी अपडेट ध्यान पूर्वक पढ़ते हुए अपना लगाया गया पैसा ब्याज राशि समेत प्राप्त कर सकेंगे।
- ये भी पढ़े – April School College Holiday: अप्रैल महीने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज, यहाँ देखें हॉलिडे लिस्ट
- ये भी पढ़े – Pan Aadhar Link 2023: पैन और आधार लिंक करें नहीं तो बंद हो जायेंगे दोनों
सहारा सेबी फंड से दिए जाएंगे 5 हजार करोड़
सहारा ग्रुप द्वारा चलाई जा रही स्कीम के तहत सेबी के माध्यम से करोड़ों लोगों द्वारा 15000 करोड रूपए का निवेश कराया गया था। ऐसी स्कीम के तहत देशभर के ढाई करोड़ लोगों द्वारा राशि निवेश की जा चुकी है अब निवेशकों के लिए अपनी जमा राशि का इंतजार था इसीलिए सुप्रीम कोर्ट में चल रही याचिका की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट का नया आदेश आप सभी के लिए काफी बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। आदेश के अनुसार बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट में जमा राशि का भुगतान अब किया जाएगा। सहारा सेबी फंड में उपलब्ध 24000 करोड रुपए की राशि में से 5000 करोड़ रुपए की राशि का उपयोग 1.1 करोड़ निवेशकों की धनराशि को ब्याज समेत वापस करने में किया जाएगा। यह प्रक्रिया जल्द से जल्द प्रारंभ की जाए ताकि बचे हुए अन्य लोगों के पैसों की वापसी जल्द से जल्द की जा सके।
सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस जांचने की प्रक्रिया
सहारा इंडिया निवेशकों के लिए रिफंड प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यदि आपने भी रिफंड हेतु आवेदन किया है तो आप रिफंड स्टेटस जान सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया का विवरण कुछ इस प्रकार है-
- सहारा इंडिया ऑफिशल वेबसाइट https://www.sahara.in पर जाएं।
- सहारा इंडिया निवेशकों के लिए आप ऑफिशल वेबसाइट पर रिफंड चेक करना होगा।
- इस प्रकार से आप नए लॉगइन पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां पर आप मांगी गई जानकारी जमा करें।
- सभी प्रकार के दस्तावेज जमा हो जाने के उपरांत आपके लिए कंपनी के कूपन कोड का विवरण जमा करना होगा।
- इसके बाद आपके लिए ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे आप दर्ज करते हुए आगे बढ़ सकते हैं।
- आपके रिफंड की स्थिति स्क्रीन पर आपको देखने को मिल जाएगी।
रिफंड से जुड़ी सहायता हेतु सहारा इंडिया के टोल फ्री नंबर
सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए अब अच्छी खबर आ रही है। उनके लिए सहारा इंडिया ग्रुप द्वारा जमा की गई धनराशि मिलने वाली है। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार उनके लिए रिफंड प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप आपके लिए लगाई गई धनराशि ब्याज समेत मिलने वाली है। इसी के साथ, मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सेबी से मदद के लिए आपको उसके टोल फ्री नंबर 18002667575 और 1800227575 उपलब्ध कराए गए हैं। इन नंबरों पर सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक ही कॉल किया जा सकता हैं।
सुप्रीम कोर्ट का नया आदेश क्या लागू किया गया है?
सहारा सेबी फंड में जमा 24000 करोड रुपए की धनराशि में से 5000 करोड़ रुपए का भुगतान निवेशकों के लिए किया जाने वाला है।
सहारा इंडिया में किसका पैसा जमा किया गया है ?
सहारा इंडिया में देशभर के ढाई करोड़ लोगों द्वारा 15000 करोड रुपए की धनराशि चिटफंड कंपनी स्कीम के द्वारा जमा की गई थी।
सहारा इंडिया रिफंड प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
सहारा इंडिया रिफंड प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।