SSC GD Category Wise Cut Off: एसएससी जिसका पूर्ण रूप कर्मचारी चयन आयोग है यह एक भारतीय निकाय संगठन है जो समय-समय पर भिन्न-भिन्न प्रकार की सरकारी प्रवेश परीक्षाओं को आयोजित कराने के लिए जिम्मेदार है। एसएससी द्वारा हाल ही में जीडी कांस्टेबल के विभिन्न रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति हेतु कुल मिलाकर 45,284 रिक्त पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे जिसके अंतर्गत संबंधित तिथियों के तहत परीक्षा में उपस्थित लाखों परीक्षार्थी बड़ी उत्सुकता के साथ एसएससी जीडी कैटिगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स का इंतजार कर रहे हैं जिसकी विस्तृत जानकारी आज आपको इस लेख की माध्यम से प्रदान कराई गई है इसलिए इस लेख को अंतिम तक अवश्य पढ़ें |
- SSC GD Category Wise Cut Off Details
- एसएससी जीडी अपेक्षित कट ऑफ मार्क्स 2023
- एसएससी जीडी श्रेणी वार कट ऑफ मार्क्स प्रभावित करने वाले कारक
- एसएससी जीडी अंतिम मेरिट लिस्ट 2023
- एसएससी जीडी कट ऑफ मार्क्स की जांच कैसे करें?
- एसएससी जीडी कट ऑफ मार्क्स कब रिलीज किए जाएंगे ?
- एसएससी जीडी उत्तर कुंजी कब रिलीज की गई थी ?
- एसएससी जीडी परीक्षा हेतु कितनी रिक्तियों को जारी किया गया था ?
SSC GD Category Wise Cut Off Details
एसएससी जीडी कट ऑफ अंक प्रत्येक परीक्षार्थियों की चयन स्थिति निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में उपस्थित प्रत्येक उम्मीदवारों को परिणाम स्कोर के बराबर कट ऑफ मार्क्स स्कोर सुरक्षित करना अनिवार्य है हालांकि एसएससी द्वारा अभी जीडी कांस्टेबल कट ऑफ मार्क्स जारी नहीं किए गए लेकिन उत्तर कुंजी को जारी करने के उपरांत अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही आगामी सप्ताह यानी कि मार्च 2023 के अंतिम सप्ताह तक क्षेत्रवार पीडीएफ प्रारूप में एसएससी जीडी श्रेणीवार कट ऑफ मार्क्स को जारी कर दिया जाएगा।
- ये भी पढ़े – SSC CHSL Cut Off Marks: इस बार इतनी ज्यादा रहेगी कट ऑफ, यहाँ देखें Category Wise कट ऑफ
- ये भी पढ़े – CTET Certificate Download: सीटीईटी का सर्टिफिकेट और मार्कशीट हुई जारी, यहाँ से डाउनलोड करे
एसएससी जीडी अपेक्षित कट ऑफ मार्क्स 2023
एसएससी जीडी कट ऑफ मार्क्स के अंकों का विश्लेषण करने हेतु हमने पिछले वर्षों के कट ऑफ मार्क्स के रुझान अनुसार एनालिसिस कर इस वर्ष के श्रेणीवार कट ऑफ मार्क्स अपेक्षित जानकारी प्रदान की हुई है जो कि आप यह जानकारी नीचे दी गई तालिका के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं:-
श्रेणियाँ | पुरुष कट ऑफ | महिला कट ऑफ |
सामान्य | 75-78 | 65-69 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 72-76 | 62-65 |
अनुसूचित जाति | 64-68 | 58-61 |
अनुसूचित जनजाति | 59-62 | 54-56 |
ईडब्ल्यूएस | 70-72 | 63-64 |
पूर्व सैनिक | 49-52 | 42-46 |
एसएससी जीडी श्रेणी वार कट ऑफ मार्क्स प्रभावित करने वाले कारक
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में उपस्थित प्रत्येक परीक्षार्थियों के लिए कट ऑफ मार्क्स प्राधिकरण द्वारा कई कारकों पर निर्भर करके तय किए जाते हैं जो कि नीचे दी गई जानकारी के माध्यम से हमने कुछ ऐसे ही सामान्य कारकों की चर्चा की हुई है:-
- परीक्षा का प्रयास करने वाले उम्मीदवारों की संख्या
- परीक्षा का कठिनाई स्तर
- रिक्तियों की कुल संख्या
- अभ्यर्थियों की श्रेणी।
- परीक्षा में प्राप्त अंक
एसएससी जीडी अंतिम मेरिट लिस्ट 2023
एसएससी द्वारा जीडी कांस्टेबल परीक्षा में उपस्थित परीक्षार्थियों का चयन करने हेतु विभिन्न चरणों को आयोजित किया जाता है जिसमें से सीबीटी परीक्षा में उपस्थित प्रत्येक परीक्षार्थियों को अब अगले चरण में उपस्थित करने के लिए मेरिट लिस्ट को जारी किया जाएगा जिसमें शॉर्ट लिस्ट प्रत्येक कैंडीडेट्स को पीईटी/पीएसटी परीक्षा में सम्मिलित किया जाएगा जो कि अंतिम योग्यता सूची कंप्यूटर आधारित परीक्षा, पीईटी/पीएसटी में प्राप्त अंकों, रिक्तियों की संख्या, आरक्षण, सत्यापन पर वैध पाए गए दस्तावेजों और अन्य प्रासंगिक कारकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
एसएससी जीडी कट ऑफ मार्क्स की जांच कैसे करें?
- एसएससी जीडी कट ऑफ अंक की जांच करने हेतु सर्वप्रथम आपको ऑफिशल वेबसाइट पर लॉगइन करना है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के दौरान आप सभी की स्क्रीन पर होम पेज ओपन हो जाएगा।
- प्रत्येक उम्मीदवार होम पेज पर नीचे स्क्रॉल करते हुए बाईं और प्रदर्शित कट ऑफ मार्क्स लिंक का चयन करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा जिस पर पूछी सामान्य जानकारियों को दर्ज करें।
- इस प्रकार पीडीएफ प्रारूप में आपकी स्क्रीन पर एसएससी जीडी कट ऑफ मार्क्स ओपन हो जाएंगे।
- अब आप नीचे दिए गए डाउनलोड के विकल्प से सफलतापूर्वक इस पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी जीडी कट ऑफ मार्क्स कब रिलीज किए जाएंगे ?
नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक एसएससी द्वारा लगभग मार्च 2023 के अंतिम सप्ताह तक परिणाम साथ ही क्षेत्रवार कट ऑफ मार्क्स रिलीज कर दिए जाएंगे।
एसएससी जीडी उत्तर कुंजी कब रिलीज की गई थी ?
एसएससी द्वारा जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी को 18 फरवरी 2023 को रिलीज कर दिया गया था।
एसएससी जीडी परीक्षा हेतु कितनी रिक्तियों को जारी किया गया था ?
एसएससी जीडी परीक्षा हेतु कुल मिलाकर 45,284 रिक्त पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे।